{"_id":"11-66702","slug":"Dehradun-66702-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू ने डीएफओ समेत तीन पर कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू ने डीएफओ समेत तीन पर कराया केस
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर के वीरगिरवाली में जंगल की जमीन कब्जाने के मामले में आईपीएस अधिकारी बीएस सिद्धू ने डीएफओ मसूरी समेत तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में सिद्धू पर पहले ही केस हो चुका है, जिसमें कुछ दिन पूर्व चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
षड्यंत्र रचने का आरोप
थाना राजपुर में दर्ज कराए गए मुकदमे में वीर गिरवाली (ओल्ड मसूरी रोड) के खसरा नंबर एक में दर्ज जमीन के मामले में आईपीएस बीरेंद्र सिंह सिद्धू निवासी पुलिस ऑफिसर कालोनी किशनपुर ने मसूरी के प्रभारी वन अधिकारी धीरज पांडे, फारेस्ट गार्ड श्रीप्रसाद सकलानी, वेद प्रकाश महावर और उसके भाई सतीश गुप्ता पर धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सिद्धू का आरोप है कि आरोपियों में शामिल सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने धोखा देकर उन्हें नुकसान पहुंचाया और अपमानित भी किया। मामले की जांच के लिए दारोगा रणवीर चंद्र रमोला को विवेचना अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
यह था मामला
कोर्ट में दिए गए आरोपपत्र के मुताबिक 18 मार्च 2013 को वन दारोगा ने गश्त के दौरान वीर गिरवाली के जंगल में एक खंडहर के पास साल के 21 हरे पेड़ कटे देखे। मौके पर केवल ठूंठ मौजूद थे। विभाग की जांच में पता चला कि ये पेड़ आईपीएस बीएस सिद्धू ने कटवाए हैं। सिद्धू पर करीब दस बीघा सरकारी जमीन को निजी भूमि बताने का भी आरोप लगा।
सिद्धू ने रिकार्ड में जमीन अपने नाम दर्ज करा ली थी। रिकार्ड की जांच हुई तो जमीन किसी नत्थूराम से खरीदने की बात पता चली। लेकिन, नत्थूराम के बयान लेने की कोशिश की गई तो पता चला कि जिस नत्थूराम को विक्रेता बताया गया था, उसकी मौत वर्ष 1983 में ही हो चुकी थी। सर्किल रेट के हिसाब से जमीन की कीमत करीब छह करोड़ रुपये थी, जबकि सिद्धू ने इसके लिए सवा करोड़ रुपये दिए थे।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें