{"_id":"11-66701","slug":"Dehradun-66701-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी रैंकर्स घोटाला : दो अधिकारियों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी रैंकर्स घोटाला : दो अधिकारियों को मिली जमानत
Dehradun
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। आईटीबीपी रैंकर्स घोटाले में डिप्टी कमांडेट एनआर शिमरे व असिस्टेंट कमांडेंट सोमनाथ की जमानत याचिका होईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है। दोनों अधिकारियों ने बुधवार को दून कोर्ट में बेल बॉंड भरे। मामले में सीबीआई ने डीआईजी व अन्य चार बड़े अधिकारियों समेत 13 को आरोपित बनाया है। जमानत पाने वाले दोनों अधिकारी तीसरी बटालियन बरेली में तैनात हैं।
यह सभी आरोपित उस भर्ती समिति से संबंधित थे, जिसे विभाग में अंदरूनी प्रोन्नती के सहारे कांस्टेबल तथा हेडकांस्टेबल के 84 पदों को भरना था। मुख्य आरोपितों पर उत्तर पुस्तिका बदलने समेत कई आरोप हैं। असल में, भर्ती के बाद किसी ने सीबीआई से इसकी शिकायत की थी। जांच के बाद सीबीआई ने तत्कालीन डीआईजी सतपाल समेत चार को आरोपित बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। बाद में हुई जांच के दौरान अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। मुख्य आरोपित सतपाल समेत चार अन्य को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार किया। बाद में सीबीआई ने कुल 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इनमें आईटीबीपी के तत्कालीन डीआईजी तथा दिल्ली के एनआईसीएसएफ-प्रशासन के डीआईजी सतपाल, आईटीबीपी तीसरी बटालियन बरेली के डिप्टी कमांडेंट एनआर शिमरे, आईटीबीपी बरेली के असिस्टेंट कमांडेंट सोमनाथ तथा डीआईजी का पीएसओ वीरेंद्र कुमार शामिल था।