फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand disaster

जलप्रलय से बचे तो सरकारी हीलाहवाली ने ले ली जान

Mon, 08 Jul 2013 10:58 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand disaster

केदारघाटी में जलप्रलय के बाद बचे तमाम लोगों की जान सरकारी हीलाहवाली के कारण चली गई। इन्हीं में शामिल है भानियावाला का कुकरेती परिवार। आपदा में भाभी और दो बच्चों को खोने के बाद घर पहुंचे परिजनों ने रो-रोकर आपबीती सुनाई तो सरकार के आपदा प्रबंधन की भी पोल खोलकर रख दी।

विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन


कानरवाला, भानियावाला के जितेंद्र मोहन कुकरेती अपनी पत्नी, भाभी, पुत्र-पुत्री और एक पड़ोसी के साथ 12 जून को चारधाम यात्रा पर निकले थे। वह 15 जून को गौरीकुंड पहुंचे। परिवार ने 16 जून को यहीं पर विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसी दिन लगातार जारी बरसात के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति पैदा होने पर सभी ने गौरीगांव में शरण ली, जिससे जलप्रलय में तो यह परिवार सुरक्षित बच गया।

जलस्तर बढ़ने की आश्ांका

इसके बाद 19 जून तक ये लोग रेस्क्यू के इंतजार में सोनगंगा के किनारे बैठे रहे। लेकिन यहां से निराश होकर रात में जलस्तर बढ़ने की आशंका में उन्होंने नदी का किनारा छोड़ गौरीकुंड मार्ग पर जाने का फैसला लिया। इस बीच पहाड़ी पर भूस्खलन होने के कारण उनकी भाभी और बेटी इसकी जद में आ गए।

कुकरेती कापुत्र शिखर उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ा तो पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर उसके सिर पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी रात वह भी उपचार के अभाव में तड़पता रहा।


20 जून की सुबह आर्मी के हेलीकाप्टर से रेस्क्यू कर उन्हें फाटा लाया गया, लेकिन यहां भी घायल को ट्रीटमेंट नहीं मिल पाया। गुप्तकाशी चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह पुत्र की डेड बाडी के साथ निजी टैक्सी बुक कर वसुकेदार, मयाली, चिरबटिया, घनसाली, टिहरी, चंबा होते हुए 21 जून की सुबह भानियावाला पहुंचे।

आपबीती बयां करते-करते उनकी आंखों से अश्रूधारा निकल पड़ी। खुद को ही दिलासा देते हुए वह कहते हैं कि शायद किस्मत को यही मंजूर था।

अब तक नहीं ली किसी ने सुध
हादसे के पखवाड़ेभर बाद भी किसी सरकारी अधिकारी या फिर राजनेता ने पीड़ित परिवार की सुध नहीं ली है। इससे शासन-प्रशासन और सरकार के आपदा प्रबंधन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed