फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   destruction in kedarnath

शर्म इनको मगर नहीं आती...

Wed, 26 Jun 2013 03:04 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
destruction in kedarnath
उत्तराखंड की आपदा ने पूरे देश को दहला दिया है। कोई प्रांत ऐसा नहीं है, जहां के लोग पहाड़ों पर लगे शवों के ढेर में न हों। हजारों अब भी राहत के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


लेकिन तबाही का हवाई नजारा देखने वाले वीवीआईपी राहत कार्यों में बांधा बन रहे हैं। इनकी वजह से प्रशासनिक अधिकारी काम नहीं कर पा रहे।

सोनप्रयाग के पास वीवीआईपी के काफिले के कुछ लोगों के पिछड़ जाने पर राहत कार्य रोक दिया गया। फोन पर एक पूर्व मुख्यमंत्री बार-बार प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को लताड़ रहे थे। आपदा में घायल हरीवाला के टैक्सी ड्राइवर मनोहर ने बताया कि इस पर गुस्साए पुलिसकर्मी ने वायरलैस सेट जमीन पर दे मारा।
विज्ञापन


बेहोश होकर गिर गईं
गौरीकुंड में लाशों और तबाही का नजारा देखने आए वीआईपी हेलीकॉप्टर देखकर झारखंड की यात्री रामदेवी समझी की राहत कार्य वाले हैं। हेलीकॉप्टर के विंग की हवा से उड़ी टिन उनकी छाती में धंस गई और बेहोश होकर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के प्रदेश सचिव डा. डीडी चौधरी ने बताया कि टिन लगने से बेहोश हुई महिला का फौरन इलाज किया गया। वह हार्ट फेल की स्थिति में थी।

वीवीआईपी की आवाजाही के चक्कर में सहस्त्रधारा हेलीपेड और जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपदा पीड़ितों के परिजनों से बदसलूकी की गई। इस पर आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को ऋषिकेश मार्ग पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed