फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Garhwal University corrects his mistake

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने सुधारी अपनी गलती

Fri, 14 Jun 2013 01:40 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University corrects his mistake

केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए मुसीबत बने परीक्षा कार्यक्रम में सुधार कर दिया। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में विश्वविद्यालय की इस लापरवाही का खुलासा किया था। विवि ने अपनी गलती सुधारकर वेबसाइट पर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि की ओर से वेबसाइट पर जारी किए गए बीए ऑर्नस मास कम्युनिकेशन के परीक्षा कार्यक्रम में भारी लापरवाही सामने आई थी। मामले सामने आने के बाद विवि ने बृहस्पतिवार को प्रथम और तृतीय वर्ष की तिथियों में परिवर्तन कर दिया। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अब 25 जून के बजाए 27 जून से शुरू होंगी।
विज्ञापन


27 जून से 10 जुलाई तक होगी परीक्षाएं
पहले कार्यक्रम में पहला पेपर ‘इंट्रोडक्शन टू मास कम्युनिकेशन’ का दिया गया था जिसके बजाए अब पहला पेपर ‘रिपोर्टिंग एंड एडिटिंग’ का होगा। विवि की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पूर्व कार्यक्रमानुसार 25 जून से 5 जुलाई तक होनी थी जो कि अब 27 जून से 10 जुलाई तक होगी। इसी प्रकार बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन तृतीय वर्ष की परीक्षाएं भी 27 जून से पांच जुलाई के बीच होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम : www.hnbgu.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed