{"_id":"11-65209","slug":"Dehradun-65209-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो चीन बार्डर तक पहुंचेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो चीन बार्डर तक पहुंचेगी रोडवेज बस
Dehradun
Updated Thu, 13 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो रोडवेज की बस जल्द ही चीन बार्डर तक पहुंचेगी। रोडवेज की ओर से एक टीआई को जोशीमठ से माणा-नीति रोड सर्वे के लिए चार दिन पहले ही भेजा गया था। वह बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट सकारात्मक रही तो पहली बार बस का संचालन नीति तक करने का रास्ता साफ हो जाएगा। अगले सप्ताह से संचालन शुरू करने की योजना है। पहले चरण में तीन माह तक बस को ट्रायल बेस पर चलाकर देखा जाएगा। दीपक जैन जीएम (तकनीकी) के अनुसार ऐसा पहली बार होगा कि रोडवेज बस चीन के नजदीक पहुंचेगी। दून से साधारण बस करीब 420 किलोमीटर की आवाजाही का यह सफर चार दिन में पूरा करेगी।
सामरिक लिहाज से होगी अहम
रोडवेज बस का चीन बार्डर के पास तक पहुंचना देश के लिए सामरिक लिहाज से भी अहम साबित होगा। क्योंकि चीन की ओर से तो बार्डर तक पहले ही ट्रांसपोर्ट सिस्टम दुरुस्त कर लिया गया है। लेकिन भारत की ओर से उत्तराखंड क्षेत्र में वाहन बार्डर तक नहीं पहुंच पाते हैं।
साधारण ईंधन ने नहीं बनेगी बात
जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम की बसों का लंबे समय से लेह तक संचालन हो रहा है। लेकिन वहां ऊंचाई पर बसें ले जाने के लिए रोडवेज बस में अलग प्रकार का डीजल डाला जाता है। जो तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे होने पर भी नहीं जमता। वहां बस चलाते वक्त कई बार चालक को बस रोककर अन्य तरीकों से उसका इंजन आयल भी जमने से बचाने के लिए गर्म करना पड़ता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट सही मिलते ही ट्रायल के तौर पर बस संचालन शुरू कराएंगे। रिस्पांस ठीक रहा तो बस नियमित कर दी जाएगी।-आशीष कुमार, जीएम (संचालन)
मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने यह सुझाव दिया था। इस पर अमल करते हुए ही टीआई को निरीक्षण के लिए भेजा गया। रिपोर्ट का इंतजार है।-सीएस भट्ट, एमडी रोडवेज