{"_id":"11-61864","slug":"Dehradun-61864-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के वादे पर माने कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के वादे पर माने कर्मचारी
Dehradun
Updated Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने हड़ताल स्थगित कर दी। अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार से सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। प्रदेश में लगभग 52 हजार कर्मचारी छह सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मार्च से हड़ताल पर थे।
अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही समस्त मांगों पर अमल का आश्वासन दिया है। बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र भंडारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नाजिम सिद्दकी, बनवारी सिंह रावत आदि मौजूद थे। कर्मचारियों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
इन मांगों पर बनी सहमति
1- एक जनवरी वर्ष 2006 से ग्रेड वेतन का वास्तविक लाभ
2- एक सितंबर वर्ष 2008 से एरियर का भुगतान
3-दस वर्ष की सेवा पर ग्रेड वेतन 1900, 16 साल की सेवा पर 2400, 26 साल की सेवा पर 2800 ग्रेड वेतन
4-चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में 50 फीसदी कर्मचारियों के प्रमोशन
5-बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति सुविधाएं
6-चतुर्थ श्रेणी से वाहन चालक पद पर 25 फीसदी कर्मचारियों की पदोन्नति