फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजाजी: रिजॉर्ट की जांच का आदेश

राजाजी: रिजॉर्ट की जांच का आदेश

Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। राजाजी राष्ट्रीय पार्क के गौहरी रेंज में निर्माणाधीन रिजॉर्ट मामले में प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत ने अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एसके दत्ता को जांच सौंप दी है। इसके साथ ही डा. रावत ने विभाग के वन्यजीव विंग की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी भी की है। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव एसएस शर्मा को भेजे पत्र में उन्होंने ऐसे मामलों को विभाग की छवि धूमिल करने वाला बताया है।
विज्ञापन

डा. रावत ने बृहस्पतिवार को जांच आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा प्रमुख वन संरक्षक एसएस शर्मा को भेजे कड़े पत्र में डा. रावत ने कहा कि सीमांत गांव के ग्रामीणों को वन में घुसने पर जेल भेजा जाता है, जबकि पार्क सीमा पर रिजॉर्ट बनाने वालों को छूट दे दी गई है, ऐसा दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। उन्होंने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर मामले में मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से भी बात की जा सकती है। बता दें कि मामले में एक आईएएस और दो आईएफएस अधिकारियों की मिलीभगत की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि पार्क प्रशासन ने दबाव में रिजॉर्ट निर्माण नहीं रोका।
विज्ञापन

रिजॉर्ट बनाने वाला काट रहा चक्कर
सूत्रों के मुताबिक रिजार्ट बनवाने वाला व्यक्ति शासन से लेकर वन अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। बताया जा रहा है कि वह हरिद्वार के एक नेता का रिश्तेदार है। उसी की पहुंच के इस्तेमाल से वह निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed