{"_id":"11-58976","slug":"Dehradun-58976-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक और बेटे को मिली सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मालिक और बेटे को मिली सुरक्षा
Dehradun
Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। हरिद्वार बाइपास पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने घायल अक्षत बंसल और उनके पिता होटल मालिक ऋषि बंसल को सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। हालांकि अभी तक पुलिस हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। सोलिटेयर होटल के मालिक ऋषि बंसल के कार सवार बेटे अक्षत बंसल वृहस्पतिवार की रात को पल्सर सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। तीन गोलियां लगने के कारण अक्षत घायल हो गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में हमले की वजह रंगदारी आई थी। जेल में बंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक अपराधी का नाम भी आया था। पुलिस तमाम प्रयासों के बाद अब तक हमले की कडियों को जोड़ नहीं पाई है। फिलहाल होटल मालिक और उसके बेटे को पुलिस की तरफ से एक-एक गनर उपलब्ध करा दिया गया है। एसएसपी केवल खुराना का कहना है कि पुलिस कार्रवाई चल रही है। एहतियात के तौर पर बाप-बेटे को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन