फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बंद के दौरान रहेंगे कडे़ सुरक्षा प्रबंध

बंद के दौरान रहेंगे कडे़ सुरक्षा प्रबंध

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Dehradun
Dehradun Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
देहरादून। बुधवार से दो दिवसीय प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन ने राजधानी को 4 जोन और 11 सैक्टरों में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए है। रोडवेज बस की एक यूनियन द्वारा हड़ताल में शामिल न होने के कारण आईएसबीटी पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति द्वारा केन्द्रीय ट्रेड यूनियनाें की दो दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है। डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि राजधानी में 4 जोन, 11 सैक्टर और 29 सब सैक्टर बनाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आईएसबीटी, कचहरी, पुराने प्लानिंग ऑफिस और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन

-प्रथम जोन का प्रभारी उप जिलाधिकारी सदर को बनाया गया है। इस जोन में कोतवाली, कैंट और बसंत विहार थाने की पुलिस लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेगी
-द्वितीय जोन में अपर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डालनवाला, रायपुर और नेहरु कॉलोनी पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करेगी।
-तृतीय जोन में डिप्टी कलेक्टर पटेलनगर और कलेमेंटाउन पुलिस को साथ लेकर भ्रमण करेंगे।
-चतुर्थ जोन में संयुक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में राजपुर, मसूरी और जीआरपी पुलिस जनमानस की दिनचर्या प्रभावित न होने देने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed