{"_id":"11-54700","slug":"Dehradun-54700-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स वृद्धि के विरोध में परिवहन महासंघ का चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स वृद्धि के विरोध में परिवहन महासंघ का चक्काजाम
Dehradun
Updated Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। चक्काजाम को सफल बनाने के लिए संयुक्त परिवहन महासंघ पदाधिकारियों ने मनमानी भी की। उन्होंने सड़क पर उतरे लोडरों और अन्य वाहनों को जबरन बंद करा दिया। कई जगह वाहनों केे पहिए से हवा निकाल दी गई और विरोध करने पर धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर तो मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
इससे पहले आंदोलन से जुड़े सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारी परेड ग्राउंड पर जुटे। यहां सभा के बाद उन्होंने रैली निकाली और विधानसभा कूच किया। विधानसभा के पास परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश को ज्ञापन सौंप टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग की। बाद में परिवहन मंत्री ने इस मुद्दे पर अफसरों के साथ बैठक भी की। बैठक में परिवहन महासंघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता का निर्णय लिया गया है। बैठक में परिवहन सचिव उमाकांत पंवार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।