{"_id":"11-53659","slug":"Dehradun-53659-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 करोड़ के फर्जीवाड़े में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 करोड़ के फर्जीवाड़े में जांच शुरू
Dehradun
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। साउथ इंडियन बैंक से फर्जी एफडी के जरिये 35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों से प्रकरण से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जांच के बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा जा सकता है।
पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपियों संजय मिनोचा और विजय कुशवाहा से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों और उनके परिजनों के सभी बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। कोशिश है कि खाते फ्रीज कर रुपये निकालने से रोका जाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बैंक ने कुछ समय पूर्व एक कर्मचारी को सस्पेंड किया था जबकि एक ने नौकरी छोड़ दी थी। इनके अलावा कुछ अन्य अधिकारियों की संलिप्तता का भी शक है। पूरे मामले पर एसएसपी केवल खुराना स्वयं नजर रखे हुए हैं। बता दें कि शुक्रवार को बैंक के सीनियर मैनेजर की ओर से कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।