{"_id":"11-53519","slug":"Dehradun-53519-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘काली करतूत’ से विभाग ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘काली करतूत’ से विभाग ने बनाई दूरी
Dehradun
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। ड्यूटी पर टीकाकरण कर रहीं एएनएम से मारपीट और चेहरे पर कालिख पोतने की एएनएम एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा की ‘काली करतूत’ से स्वास्थ्य विभाग पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एएनएम से दुर्व्यवहार के बावजूद विभाग ने 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। अधिकारी लिखित शिकायत मिलने पर ही कोई कदम उठाने की बात कर रहे हैं। जबकि, हड़ताल में शामिल होने की बजाय ड्यूटी पर आ रहीं एएनएम की सुरक्षा के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
बुधवार को मेंहूवाला, मोहब्बेवाला और कांवली रोड स्थिति स्वास्थ्य उप केंद्रों पर तैनात तीनों एएनएम अपने-अपने केंद्रों पर टीकाकरण कर रही थीं। तभी वहां साथियों संग पहुंची एएनएम एसोसिएशन की अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा ने उनसे अभद्रता की। मारपीट कर उनके चेहरों पर कालिख पोती गई। यही नहीं, मटूड़ा उपकेंद्रों पर ताले लगवाकर तीनों को सीएमओ कार्यालय ले गईं और ड्यूटी करने के लिए जबरन माफी मंगवाई। पीड़िताओं में एक एएनएम निर्मला पांडे को बेहतरीन कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। घटना के बाद पांडे ने बुधवार को ही बसंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरपी भट्ट का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद ही किसी प्रकार की जांच कराई जा सकती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है।
विज्ञापन
अभद्रता से इनकार, सख्ती पर कायम
देहरादून। एसोसिएशन अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा ने निर्मला पांडे के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता से इनकार किया है। हालांकि, हड़ताल के बावजूद काम करने वाली एएनएम के प्रति वह सख्त हैं। ऐसी एएनएम को ‘गद्दार’ बताते हुए मटूड़ा का कहना है कि उनके साथ कड़ा रवैया अपनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को मटूड़ा एसोसिएशन पदाधिकारियों संग बसंत विहार थाने पहुंची और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर पांडे की रिपोर्ट को गलत करार दिया। बताया कि शुक्रवार को निदेशालय घिराव किया जाएगा।
एएनएम की मांग सही है, आंदोलन भी ठीक है। लेकिन, किसी से मारपीट करना या चेहरे पर कालिख पोतना गलत है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
-प्रह्लाद सिंह, अध्यक्ष, राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद