{"_id":"11-53334","slug":"Dehradun-53334-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपर्व छठ : उमड़ा आस्था का सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपर्व छठ : उमड़ा आस्था का सैलाब
Dehradun
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। लोकपर्व छठ के पावन त्योहार पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगातटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छठ माता के भक्तों ने सोमवार के दिन अर्घ्य अर्पण से पूर्व भगवान भास्कर की विधिविधान से पूजा अर्चना की। लोक विश्वास और आस्था के इस पावन पर्व पर पूर्वांचल और बिहार मूल के हजारों लोगों ने बाजेगाजों के साथ त्रिवेणीघाट, शीशम झाड़ी छठ पूजा घाट समेत अन्य गंगातटों पर अर्घ्य दिया।
सोमवार को तीर्थनगरी और समीपवर्ती क्षेत्रों में सूर्य की आराधना का लोकपर्व छठ हर्षोल्लास से मनाया। इसके लिए त्रिवेणीघाट के अलावा शीशम झाड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए थे। जहां अपराह्न के बाद से सूर्यास्त तक श्रद्धालुओं के उमड़ने का सिलसिला अनवरत जारी रहा। श्रद्धालु अलग-अलग क्षेत्रों से पूजा सामग्री लेकर गंगातटों पर पहुंचे।
करीब पांच बजकर 22 मिनट पर सूर्यदेव से दोबारा प्रकट होने की कामना के साथ अर्घ्य देकर पारिवारिक सुख-शांति, समृद्धि की मनौती की। इस दौरान छठ पूजा के दृष्टिगत श्रद्धालु महिलाओं का निर्जल व्रत जारी रहा। जिसे मंगलवार सुबह सूर्योदय पर अर्घ्य के बाद तोड़ा जाएगा।