फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिंधु ताई को मिला डॉ. स्वामीराम मानवता सम्मान

सिंधु ताई को मिला डॉ. स्वामीराम मानवता सम्मान

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डोईवाला। हिमालयन इंस्टीट्यूट हास्पिटल के संस्थापक डॉ. स्वामीराम का 16वां महासमाधि दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में समाजसेवा और बेसहारा बच्चों के उत्थान में जुटी सन्मति बाल निकेतन की संस्थापक माई सिंधु ताई सपकल को स्वामीराम मानवता सम्मान से नवाजा गया। विभिन्न विद्यालयों के 283 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जौलीग्रांट के स्वामी रामनगर में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि लोकायुक्त एमएम घिल्डियाल और महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। लोकायुक्त ने समाजसेवी माई सिंधु ताई सपकल को मानवता सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र और पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया। कहा कि मानव कल्याण के लिए डॉ. स्वामीराम का योगदान अनुकरणीय है। उनका समूचा जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है। सिंधु ताई सपकल ने कहा कि ईश्वर की आराधना और मासूम बच्चों की सेवा दोनों बराबर हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्षीय समिति सदस्य विजय धस्माना ने डॉ. स्वामीराम को संत के रूप में समाज का सच्चा हितैषी बताया। डॉ. विजेंद्र चौहान ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व जस्टिस सुधांशु धूलिया ने उत्तराखंड के 83 विद्यालयों के 283 छात्र-छात्राओं और बेहतर सेवाएं देने वाले संस्थान के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानेश्वर महाराज, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, विजया बडथ्वाल, सूर्यकांत धस्माना, डॉ. ज्योति द्विवेदी, डॉ. कैथी, डॉ. प्रकाश केशवया, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. बारबारा, डॉ. सैमुअल, डॉ. एसएल जैठानी, मनोज नौटियाल, एएन पुरोहित, संजय अग्रवाल, डॉ. गणेशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed