{"_id":"11-53069","slug":"Dehradun-53069-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सीओ के खिलाफ जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सीओ के खिलाफ जांच का आदेश
Dehradun
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए हाई प्रोफाइल जुए के मामले में एसएसपी ने दो सीओ के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। सीओ डालनवाला मणिकांत मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने बिना सूचना दिए दूसरे क्षेत्र में जाकर छापा मारा। वहीं सीओ सिटी टीडी वेला पर आरोप है कि उन्हें अपने क्षेत्र में चले रहे जुए का पता नहीं चला।
सीओ डालनवाला से यह भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर कैसे बिना एसएसपी की अनुमति के एंटी बर्गलरी सेल को इस ऑपरेशन में शामिल किया गया। मणिकांत मिश्रा के खिलाफ जांच एसपी देहात जीसी ध्यानी को तो टीडी वेला के खिलाफ जांच एसपी सिटी डीएस कुंवर को सौंपी गई है। दोनों जांचों की रिपोर्ट दस दिन के अंदर एसएसपी को दी जानी है।
एसएसपी के अंडर में होगी एसओजी, एबीसी
देहरादून। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एंटी बर्गलरी सेल (एबीसी) का मनमाने ढंग से इस्तेमाल होने की शिकायतों पर एसएसपी केवल खुराना ने सीओ से इनका प्रभार हटा दिया है। अब ये दोनों ग्रुप सीध एसएसपी के अंडर में रहेंगे और उनकी अनुमति पर ही किसी ऑपरेशन में भाग नहीं लेंगे। जबकि अब तक सीओ की परमिशन से ही दोनों ग्रुप काम करते थे। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन भी सीधे एसएसपी के अंडर में होगी। अभी तक इसका जिम्मा महिला सीओ के पास था।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल, सिपाही लाइन हाजिर
एंटी बर्गलरी सेल में तैनात हेड कांस्टेबल अजय शाह और जीआरपी में तैनात सिपाही अनिल कुमार को एसएसपी केवल खुराना ने लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों के खिलाफ लगातार वसूली की शिकायतें मिल रही थी। अनिल कुमार के खिलाफ लंबे समय से जीआरपी में टिके होेने का भी आरोप था।