Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवक की हत्या कर धड़ कूड़ाघर में फेंका

युवक की हत्या कर धड़ कूड़ाघर में फेंका

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
Dehradun Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या करने के बाद उसका धड़ शिमला बाईपास मार्ग स्थित सेवला कलां के पास कूड़ाघर में फेंक दिया गया। शरीर के अन्य अंगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस की मशक्कत के बाद भी देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना के संबंध में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पौंटा साहब और बिजनौर सहित आसपास की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने शिमला बाईपास मार्ग पर सेवला कला और रॉक वैली के पास स्थित कूड़ाघर में एक व्यक्ति का धड़ देखा। उसका सिर, हाथ और पैर गायब था। सूचना पर डीआईजी संजय गुंज्याल और एसएसपी नीरू गर्ग ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव एक-दो दिन के भीतर का ही मालूम पड़ रहा है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। डीआईजी संजय गुंज्याल के अनुसार कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया होगा। पहचान छिपाने के लिए शरीर के दूसरे अंग कहीं और फेंक दिए गए होंगे। दिनभर पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास करती रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। देर शाम आसपास के क्षेत्रों में शरीर के अन्य अंगों की तलाश होती रही। कयास लगाया जा रहा है कि पुरानी रंजिश अथवा अवैध संबंधों के कारण हत्या की गई होगी।
विज्ञापन



कराया जाएगा डीएनए परीक्षण
देहरादून। बरामद मानव अंग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसएसपी नीरू गर्ग ने बताया कि अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जिसके लिए जरूरी हिस्से सुरक्षित रख लिए गए हैं। इसे उच्चस्तरीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद धड़ किसी छात्र का तो नहीं
देहरादून। शिमला बाईपास मार्ग पर मिला मानव अंग कहीं किसी छात्र का तो नहीं है। इस आशंका को देखते हुए दून पुलिस दिनभर प्राइवेट इंस्टीट्यूट, हॉस्टल और कॉलेजों से संपर्क करती रही। डीआईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में लापता युवकों से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है। आसपास के जिलों से भी जानकारी मांगी गई है। पुलिस के अनुसार अभी ऐसे किसी व्यक्ति ने संपर्क नहीं किया है जिसका कोई परिजन लापता बताया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed