{"_id":"11-50880","slug":"Dehradun-50880-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाश, शोर मचाने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे बदमाश, शोर मचाने पर भागे
Dehradun
Updated Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। चाणक्यपुरी कालोनी में एक व्यापारी के घर में बदमाश घुस आए। हालांकि, परिजनों के जागने पर वे भाग निकले। एसबी ग्रुप के चेयरमैन असलम खान ने बताया कि मंगलवार रात एक बजे उनके घर में तीन-चार बदमाश घुस गए। आवाज सुनते ही परिजन जाग गए। काफी देर तक बदमाश छिपे रहे, लेकिन शोर मचाने पर वे भाग निकले। सूचना पकर नेहरू कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और खान से पूछताछ की। मकान की बाहरी दीवार की खिड़की टूटी हुई मिली। मूल: मुजफ्फरनगर निवासी खान ने आशंका जताई कि बदमाश लूटपाट या उन्हें नुकसान पहुंचाने आए थे। कोतवाली प्रभारी डीएस रावत के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
