फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   29 cadet of ima dehradun passout from acc

आईएमए दून के एसीसी से 29 कैडेट पासआउट

Sat, 01 Dec 2012 12:52 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 01 Dec 2012 12:52 PM IST
विज्ञापन
29 cadet of ima dehradun passout from acc

आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) से 29 कैडेट शुक्रवार को पास आउट हुए। एसीसी के 100 वें बैच के ये कैडेट्स सेना में बतौर जवान भर्ती हुए थे। आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह ने इनको ग्रेजुएशन की डिग्री देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

 
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून के एसीसी से पास आउट होने वाले 29 कैडेट्स में से रीवा (मध्य प्रदेश) के प्रद्युम्न कुमार तिवारी ने टॉप किया। कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह ने कोर्स में अकादमिक, खेल, कैंपस, अनुशासन और अन्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को चीफ आफ आर्मी स्टाफ तथा कमाडेंट मेडल से सम्मानित किया।
विज्ञापन


कैडेट्स को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से कला और साइंस की ग्रेजुएशन की डिग्री प्रदान की जाती है। कैडेट्स को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा कि पर्सनल बिलो आफिसर्स रैंक (पीबीओआर) पर भर्ती हुए सेना के तीनों अंगों थल, वायु व नौसेना के सैनिक अंतर सर्विस चयन प्रक्रिया और स्टाफ सलेक्शन बोर्ड के बाद एसीसी में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने हौसले और जज्बे के बूते एसीसी कैडेट ने सफलता हासिल की है जो सर्विसेज में कुछ ही कर पाते हैं। इससे पूर्व एसीसी के अकादमिक विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर जीके चोपड़ा ने कॉलेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की। गौरतलब है कि एसीसी से तीन वर्ष की शैक्षणिक ट्रेनिंग के बाद अब ये कैडेट आईएमए में एक साल की प्री-कमीशन मिलिट्री ट्रेनिंग लेंगे।

सीओएएस गोल्ड मेडल मिला प्रद्युम्न को
आर्मी कैडेट कालेज (एसीसी) के 100 वें बैच में कैडेट प्रद्युम्न कुमार तिवारी ने टॉप किया है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश रीवा के कैडेट प्रद्युमन को चीफ आफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। बीएससी से पास आउट हुए 14 कैडेट में हिमाचल प्रदेश ठियोग के संजय कुमार ने टॉप कर सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि राजस्थान के रामसुख दुखिया को सीओएएस ब्रांज मेडल मिला।


उत्तराखंड के दो कैडेट
एसीसी से पास आउट बैच में इस बार उत्तराखंड के दो कैडेट पास आउट हुए हैं। कला में पौड़ी से संजय गोसाईं और साइंस में नैनीताल से विक्रम थापा ने स्नातक की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed