फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth shoot died in Sonipat bullet fired on chest of young man died

Murder in Sonipat: सोनीपत में सरेआम चली गोलियां, युवक की छाती पर दागी गोली, दुकान में घुस बदमाशों ने की वारदात

Thu, 15 May 2025 09:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 15 May 2025 09:29 PM IST
सार

सोनीपत में सरेआम बदमाशों ने गोलियां चलाई। बदमाश एक दुकान में घुसे जहां एक युवक की छाती पर गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Youth shoot died in Sonipat bullet fired on chest of young man died
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में वीरवार को बदमाशों ने एक युवक को सरेआम गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य युवक घायल हुआ है। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सोनीपत के सब्जी मंडी चौक के पास बाइक पर सवार होकर दो युवक आए थे। इनमें से एक बदमाश मिट्टी के घड़े विक्रेता की दुकान में घुस गया। यहां उसने पहले दुकान में बैठे युवक के सीने में गोली मारी और फिर दुकानदार पर भी गोली चलाई। हालांकि दुकानदार के हाथ में गोली लगने से उसकी जान बच गई। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। गोली लगने से घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली लगने से घायल दुकानदार उपचार का उपचाल चल रहा है। 
विज्ञापन

मृतक युवक साबुन दरवाजा कामी रोड का रहने वाला था। वहीं घायल युवक कुम्हार मोहल्ला का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed