फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Youth hanged in kinship

रिश्तेदारी में गए युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 09 Dec 2017 11:04 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 09 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम लिलवाही में बहनोई के घर युवक ने कुएं में लगी राड में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा निवासी आशाराम (35) पुत्र नृपत सिंह अपनी बहन के घर थाना कबरई के ग्राम लिलवाही आया था। शुक्रवार रात उसके बहनोई ज्ञान सिंह के साथ खाना खाया और सोने चला गया। देर रात आशाराम रात घर से निकल गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने आशाराम को कुएं में लगी लोहे की राड पर फांसी पर झूलता देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष कबरई बलजीत सिंह ने बताया कि आशाराम मूलरूप से मध्य प्रदेश के ग्राम गोगाखुर्द के छिकहरा का रहने वाला था। रिश्तेदारी में आकर उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed