{"_id":"57cb120b4f1c1bd11f2cb704","slug":"worker-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे मजदूर को पूरनपुर रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रामपाल शहर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम वह फैक्ट्री से काम निपटाकर पैदल घर लौट रहे थे तभी पूरनपुर रोड पर दिव्यानंद आश्रम के पास किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। सूचना मिलने पर आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर रामपाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह खबर मिलने पर घरवाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देख चीख पुकार मच गई। रामपाल के पांच बच्चे महेंद्र , उर्मिला, वेदप्रकाश, रामकली, शांति है। इनमें बड़ी बेटी उर्मिला की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।