फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Women protesting against liquor contracts, ransacking the shop, pelting stones on the police

शराब ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, दुकान में तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव

Sun, 09 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 09 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women protesting against liquor contracts, ransacking the shop, pelting stones on the police
शराब ठेके पर पथराव करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लोधनहार बस्ती में रविवार दोपहर शराब ठेके  को आबादी से बाहर ले जाने की मांग करते हुए महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया। ठेके के सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिलाओं को लाठियां पटककर खदेड़ा तो जवाब में महिलाओं ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया।

पुलिस ने किसी तरह छिपकर अपना बचाव किया। बवाल बढ़ते देख कोतवाली से और पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां पटकर भीड़ को खदेड़ा और एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में महिला की गोद में छोटा बच्चा होने से पुलिस ने थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जबकि दोनों युवकों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लोधनहार में पिछले कई साल से देशी शराब ठेका है। बस्ती के अंदर ठेका होने से पूरे दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। पूरे दिन गाली गलौज और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। रविवार दोपहर करीब बारह बजे कुछ युवक काफी देर से आपस में गाली गलौज कर रहे थे। परेशान महिलाएं आपा खो बैठीं और एकजुट होकर शराब ठेका गांव के बाहर ले जाने की बाद कहते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शराब ठेका के सेल्समैन ने पुराना ठेका होने और न हटने की बात कही तो महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ठेका संचालक ऊदन सिंह ने दुकान का शटर अंदर से बंद कर खुद को बचाया। सूचना पर कांशीराम चौकी इंचार्ज वीरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उग्र महिलाओं ने चौकी इंचार्ज पर कमीशन लेकर ठेका संचालन का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी। बवाल बढ़ते देख चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी तो कोतवाल आईपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। भारी मात्रा में पुलिस देख महिलाएं और उग्र हो गईं। एकबार फिर हल्का पथराव हुआ। पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और लाठियां लेकर भीड़ को खदेड़ा तो विरोध कर रहे अधिकांश लोग घरों में दुबक गए। पथराव से झल्लाए सिपाहियों को जो पकड़ में आया उसकी धुनाई कर दी। जवाबी कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आईं।

कोतवाली पुलिस ने लोधनहार मोहल्ला निवासी महिला , अंगनू और सुधीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन नामित व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, पथराव और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि महिला को कोतवाली से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया है। जबकि गिरफ्तार किए दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो रिकार्डिंग से बवाल करने में शामिल रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
 
प्रदर्शन कर रहे लोगों का बनाया वीडियो
ठेके के बाहर प्रदर्शन कर रहे महिला पुरूषों की पुलिस ने वीडियाग्राफी भी की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं ने जो किया वह गलत था। पत्थर चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहचान के लिए वीडियोग्राफी कराई गई है।

............................
चौकी इंचार्ज पर वसूली का आरोप
ठेके पर पथराव कर रही महिलाओं ने चौकी इंचार्ज पर वसूली का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना था कि चौकी इंचार्ज ठेका संचालक से पैसा लेते हैं। उन्ही की सय पर ठेके का संचालन होता है। ठेका संचालित होने से महिलाओं के घर में आए दिन मारपीट की नौबत बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed