फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman killed by fire in suspected condition

आग से झुलमहिला की मौत

Wed, 27 Sep 2017 11:20 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 27 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by fire in suspected condition
गमगीन अवस्था में बैठे मृतका के परिजन। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। संदिग्ध अवस्था में महिला घर में आग से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति व ससुरालीजनों पर मारपीट कर आग से जलाकर मारने का आरोप लगाया। ससुरालीजनों ने आरोप को गलत बताया है।

कोतवाली क्षेत्र के कसहाई रोड स्थित गोल तालाब निवासी उमेश यादव ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को वह दुकान से घर लौटा तो पत्नी हेमवती उर्फ रज्जू(23)आग से झुलस रही थी। जिसे बचाने में वह भी झुलस गया है। इसके बाद पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां उसकी मौत हो गई। आग लगाने का कारण अज्ञात है। घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। घटना की जानकारी होने पर बुधवार की सुबह अस्पताल पहुंचे मृतका के पिता मऊबा गयादीन का पुरवा भरतकूप निवासी यदु
विज्ञापन
विज्ञापन

राज व चाचा प्रदीप कुमार ने बताया कि दामाद उमेश नशेड़ी किस्म का था। शादी के बाद से वह पत्नी को अक्सर दहेज की खातिर मारता पीटता था। घटना के दिन भी मारपीट हुई है और रज्जू को आग से जलाकर मार दिया गया है।


मायका पक्ष से पति व जेठ ने आरोपों को गलत बताकर जांच कराने की बात कही है। बताया कि महिला ने अज्ञात कारण के चलते स्वत: ही आग लगा ली है।

चित्रकूट। मृतका की शादी मई 2014 में हुई थी। उसकी एक ढाई साल की एक बेटी बरखा है।  इस मामले में कोतवाली के एसएसआई मो.अकरम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed