फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Wife beating executed

पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

Sat, 08 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wife beating executed
death
बिवांर थाना क्षेत्र के रतौली गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे आपसी विवाद में पति ने पत्नी की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद घर की कुंडी लगाकर भाग निकला। दोपहर में उसकी छोटी बेटी स्कूल से घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका के
विज्ञापन


देवर ने अपने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रतौली गांव निवासी रामरतन प्रजापति की पत्नी सिसलिया (53) के पांच बच्चे हैं। उसकी तीन लड़कियों की शादी हो चुकी है। जबकि एक बेटा मानसिक कमजोर है और बेटी पढ़ाई कर रही हैं।  शनिवार सुबह बेटी के स्कूल जाने के बाद दंपति में किसी
विज्ञापन


बात को लेकर कहासुनी हो गई। सुबह करीब 10 बजे सिसलिया नहा रही थी। इस दौरान एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ। गुस्साए रामरतन ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से सिसलिया की मौत हो गई। रामरतन दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग निकला। दोपहर बाद उसकी बेटी
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा स्कूल से लौटी और कुंडी खोलकर अंदर गई तो मां को लहूलुहान पाया। इस पर उसने पड़ोस में रह रहे चाचा रामलाल को जानकारी दी। रामलाल की सूचना पर सीओ उमरदराज खां व बिवांर थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव मौके पर पहुंचे। रामलाल ने बताया कि दंपति के बीच विवाद की जानकारी थी, लेकिन


आपसी मामला होने की वजह से उसने ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने शव के पास से ही लाठी भी बरामद कर लिया है। रामलाल की तहरीर पर पुुलिस ने रामरतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed