फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Who is Dr. Rajesh taking the information, Health Officer

कौन हैं डा. राजेश, जानकारी लेते रहे स्वास्थ्य अधिकारी

Wed, 13 Dec 2017 11:59 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 13 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बरेली के डोहरा में प्रापर्टी डीलर के घर विस्फोटक रखने की घटना ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में खलबली मचा दी। डोहरा में चल रहीजांच में जिले में तैनात डा. राजेश के भी शामिल होने का शक जताया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारी बुधवार को एक दूसरे से जानकारी जुटाते रहे। अधिकारियों के अनुसार जिले में डा. राजेश नाम के चार व्यक्ति हैं। इनमें एक सरोसी विकासखंड में तैनात हैं। बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश भी की लेकिन नंबर बंद मिला।
विज्ञापन


बरेली के डोहरा में एक प्रापर्टी डीलर के घर में कुछ लोगों ने विस्फोटक पदार्थ छिपाकर आतंकी साजिश साबित करने का प्रयास किया था। घटना की जांच करते हुए पुलिस ने बरेली के एक आईटीबीपी जवान को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी जवान ने पूछताछ में उन्नाव जिले में तैनात डाक्टर राजेश के भी घटना में शामिल होने की पुष्टि की थी। इस संबंध में अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य अधिकारी एक दूसरे से डा. राजेश के विषय में सूचनाएं जुटाते रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में डा. राजेश नाम के चार व्यक्ति अलग अलग विकासखंडों में तैनात हैं। 


नवाबगंज, सफीपुर में तैनात डा. राजेश से तो स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क हो गया लेकिन सरोसी विकासखंड में तैनात डा. राजेश से किसी का संपर्क नहीं हो सका। सीएमओ डा. राजेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक उनसे किसी ने जानकारी के लिए संपर्क नहीं किया है। अगर पुलिस उनसे कोई सूचना मांगेगी तो वह उसे उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed