फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Weapons cache Caught with weapons factory

हथियारों के जखीरे के  साथ शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी

Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 Weapons cache Caught with weapons factory
शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
तिलहर पुलिस ने सोमवार को गांव हरभानपुर से एक घर में छापाकर तीन अभियुक्तों को असलहा बनाते गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियारों का भारी जखीरा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि सोमवार को तिलहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव हरभानपुर में कल्लू के मकान में कुछ व्यक्ति अवैध शस्त्र फैक्ट्री चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश तीन अभियुक्तों को अवैध शस्त्र बनाते गिरफ्तार किया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गिफ्तार हुए अभियक्तों में कल्लू पुत्र कुंदन लाल निवासी हरभानपुर, निगोही क्षेत्र के गांव सहतेपुर निवासी लालाराम पुत्र रामलाल और तिलहर क्षेत्र के गांव पिपरौली निवासी सुखचैन पुत्र साधू शामिल हैं। फरार होने वाला अभियुक्त तिलहर क्षेत्र के गांव विलहारी निवासी विनोद पुत्र जिलेदार है। लालाराम के खिलाफ  तिलहर, निगोही, सिंधौली, हदरोई बिलग्राम थाना, शाहजहांपुर कोतवाली में शस्त्र अधिनियम के आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि फरार विनोद के खिलाफ तिलहर थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में गिरफ्तार हुए अभियुक्तों ने बताया कि वह तमंचा बनाकर दो हजार रुपये और बंदूक तीन हजार रुपये में बेचते थे। 
विज्ञापन

बरामद असलहों का जखीरा  
नौ देशी तमंचा 315 बोर, दो देशी बंदूक 12 बोर, दो देशी बंदूक 315 बोर, दो अधबने तमंचे, दो बंदूक की नाल, दो बंदूक की बट और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम 
तिलहर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा, एसआई स्वामीनाथ, एसआई सुभाष कुमार, एसआई क्रांतिवीर सिंह, एसआई लोकेश कुमार, कांस्टेबिल रामनरेश, आरेंद्र सिंह, खालिद खां, शाहिद अली और जितेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed