फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Waqf's land named after fake signature of DM

डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर वक्फ की जमीन नाम कराई 

Thu, 25 May 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 25 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
 वक्फ बोर्ड की 430 एकड़ जमीन को डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर शहर के एक युवक के नाम दर्ज करा दिया गया। लंबे समय बाद पत्रावली का अवलोकन करने के दौरान हस्ताक्षर संदिग्ध प्रतीत होने पर जांच की गई। इसमें पूर्व डीएम ने मामला संज्ञान में न होने की बात बताई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्यान अधिकारी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम फुलैरिया में वक्फ बोर्ड की 430 एकड़ जमीन है। इसको अप्रैल में शहर के मोहल्ला सरायखाम निवासी तसलीम हसन खां के नाम दर्ज कर दिया गया। इसमें पूर्व डीएम मासूम अली सरवर के हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं। 22 मई को पटल सहायक शाकिर अली द्वारा उनको पत्रावली दी गई। इसका अवलोकन करते वक्त पत्रावली में तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर के हस्ताक्षर पर फर्जी होने का संदेह हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी डीएम शीतल वर्मा को दी। डीएम शीतल वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व डीएम मासूम अली सरवर से बात की। उनके पूछने पर तत्कालीन डीएम ने इस तरह के किसी कागजात पर हस्ताक्षर करने से अनभिज्ञता जताई। डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर कोतवाली पुलिस को भेज दी गई। कोतवाल देश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जमीन को नाम कराने का मामला प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हो रहा है। तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर ने इससे अनिभज्ञता जताई है। स्थिति स्पष्ट न होने के चलते अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।- शीतल वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed