{"_id":"590c6e424f1c1b4a634432d0","slug":"vicious-women-stole-gold-ornaments-from-shop-by-selling-them-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर महिलाएं गच्चा देकर दुकान से सोने के आभूषण चुराकर भागी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर महिलाएं गच्चा देकर दुकान से सोने के आभूषण चुराकर भागी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 05 May 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में एक महिला गिरोह ने ज्वैलरी की दुकान में बेहद शातिर तरीके से खरीदारी के बहाने ज्वैलरी मालिक को चकमा दिया और करीब चार लाख रुपए के सोने के आभूषण चुराकर भाग गई। वारदात के पीड़ित ज्वैलर ने माणकचौक थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।
माणकचौक इलाके में मेहंदी के चौक स्थित राधिका ज्वैलर्स में ज्वैलरी खरीदने के लिए चार महिलाओं आई। तब काउंटर पर दुकान संचालक गोविंददास की पत्नी नीतू बैठी थी। महिलाओं ने वहां मौजूद नीतू को हल्के आभूषण दिखाने के बहाने बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक महिला ठग ने नजरें बचाकर काउंटर के अंदर रखा एक पैकेट चुरा लिया। जिसमें करीब एक दर्जन सोने की अंगूठियां रखी थी।
वारदात के बाद ज्वैलरी व्यवसायी ने आभूषण संभाले तब अंगूठियों का एक पैकेट कम मिला। तब पीड़ित गोविंद दास ने माणक चौक थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। दुकान संचालक गोविंद दास ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किया। फुटेज के अनुसार 30 अप्रैल की शाम को ज्वैलरी खरीदने के लिए चार महिलाएं दुकान पर आई थी। फुटेज में मिलने के बाद पुलिस को अभी तक महिलाओं को कोई सुराग नहीं मिला है।