{"_id":"58a3633f4f1c1b4f54d85eb9","slug":"vehicle-falling-into-the-abyss-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में गिरने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन खाई में गिरने से एक की मौत
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह कांदनी के पास एक टाटा मोबाइल (जुंगा) खाई में जा गिरा। इस हादसे में उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टाटा मोबाइल सरूड़ से वापस किश्तवाड़ की तरफ आ रहा। जब वह कांदनी गांव के पार कर रहा था तो अचानक गाड़ी चालक से बेकाबू होकर करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार अबरार अहमद निवासी चरहार किश्तवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि वहीं का रहने वाला नसीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य करते हुए घायल व्यक्ति को पुलिस की मदद से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इसके चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन