फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Vandalism in the house of electricity Xen

विद्युत एक्सईएन के घर में तोड़फोड़ कर मारपीट

Sun, 22 Apr 2018 12:09 AM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 22 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vandalism in the house of electricity Xen
fighting shimla
शुक्रवार रात बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के घर पहुंचे दो युवकों ने गालीगलौज कर तोड़फोड़ की। विरोध पर अधिशासी अभियंता से मारपीट की। दोनों युवक खुद को भाजपा नेता बता रहे थे और अधिशासी अभियंता पर मीटर लगाने का ठेका देने का दबाव बना रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।   
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के देवधरापुर निवासी राजीव अवस्थी पुत्र राम विलास और आरावारी निवासी मुनि कुशवाहा पुत्र शिवराज कार में भाजपा का झंडा लगाकर कलक्ट्रेट के पास स्थित कालोनी पहुंचे। यहां अधिशासी अभियंता विद्युत शंकर लाल अग्निहोत्री के घर पहुंचे। यहां दोनों युवकों ने अधिशासी अभियंता शंकर लाल अग्निहोत्री को खुद का भाजपा नेता बताकर मीटर लगाने का टेंडर देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


उनके विरोध पर दोनों ने घर में तोड़फोड़ और मारपीट कर दी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंची एक्सईएन की पत्नी के साथ भी अभद्रता की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह अधिशासी अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने राजीव अवस्थी और मुनि कुशवाहा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एक्सईएन के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को छुड़ाने में रात भर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ डटी रही। पकड़े गए आरोपियों के परिजनों ने प्रदेश स्तरीय भाजपा नेताओं से भी छोड़ने की पैरवी कराई, लेकिन एक अधिकारी के घर घुसकर मारपीट जैसे गंभीर मामले में पुलिस ने किसी की एक न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed