फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two women arrested with five hundred liters of alcohol from the pigeon Dera

कबूतरा डेरा से पांच सौ लीटर शराब संग दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 12:13 AM IST
AJAY AJAY कबूतरा डेरा से पांच सौ लीटर शराब संग दो महिलाएं गिरफ्तार
कबूतरा डेरा से पांच सौ लीटर शराब संग दो महिलाएं गिरफ्तार Published by: AJAY AJAY Updated Sun, 17 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested with five hundred liters of alcohol from the pigeon Dera
-कबूतरा डेरा पर जमीन में दबे ड्रम निकलवाती पुलिस। - फोटो : amarujala
कदौरा। होली का त्योहार व लोकसभा चुनाव के चलते कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बवीना स्थित कबूतरा डेरा में एसडीएम, आबकारी अधिकारी व थाना पुलिस ने छापा मारकर पांच सौ लीटर अवैध शराब व 1500 लीटर लहन,भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छापे की भनक पाकर कबूतरा डेरा पर मौजूद लोग भाग गए। पुलिस की इस कार्रवाई क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में शनिवार को एसडीएम सुनील कुमार, कालपी तहसीलदार सालिगराम, आबकारी अधिकारी राजीव कुमार, आबकारी निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने छापा मारा जहां टीम को अवैध शराब की भट्टी, शराब बनाने के उपकरण व जमीन के नीचे दबे ड्रमों में रखी 500 लीटर अवैध शराब बरामद की अधिकारियों ने अपने सामने ही भट्टी और लहन को नष्ट कराया। व उपकरणों और दो महिलाओं को थाने लाए । एसडीएम ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं को जेल भेज दिया है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने शराब की आधा दर्जन दुकानों पर चेकिंग की और सख्त हिदायत दी कि दुकानों पर अवैध शराब न बेची जाए। वहीं आबकारी टीम ने चतेला में अवैध शराब की सूचना पर छापा मारा तो वहां ब्रह्म प्रकाश पुत्र रामशंकर के पास 23 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed