फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two dead in road accidents on the highway, four critically

हाईवे पर सड़क हादसों में दो की मौत, चार गंभीर

Mon, 04 Dec 2017 11:32 PM IST
unnao
unnao Updated Mon, 04 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two dead in road accidents on the highway, four critically
- जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल वीरपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। अजगैन के नवाबगंज कस्बे में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सोहरामऊ थानाक्षेत्र में खराब खड़े ट्रक को सही कर रहे क्लीनर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे में क्लीनर के साथ दो लोग घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
फैजाबाद जिले के थाना पटरंगा के गांव रानीपुर निवासी अदील पुत्र इफ्तिकार गांव के ही तफ्ज्जुल का ट्रक चलाता है।

ट्रक में गांव का ही नौशाद(25) पुत्र अजीज क्लीनर है। रविवार रात अदील फैजाबाद से भूसी लादकर कानपुर (रनिया ) के लिए निकला था। ट्रक में चालक व क्लीनर के अलावा रानीमऊ के ही पंकज पुत्र रामकुमार व मधई भी थे। सोहरामऊ में एक ढाबे के निकट ट्रक का सापड़ टूट गया।
विज्ञापन

इससे चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। क्लीनर नौशाद के अलावा पंकज व मधई ट्रक बनाने में जुट गए। नौशाद सापड़ खोलने लगा। पंकज व मधई मदद कर रहे थे। यह लोग रात लगभग एक बजे लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में नौशाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज व मधई घायल हो गए। मृतक के बड़े भाई अयूब के मुताबिक नौशाद चार भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां महरुल रो-रो कर बेहाल रहीं। मृतक के भाई ने कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कस्बे में रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। हादसे में प्रभात सिंह (21) पुत्र वीरपाल निवासी वृंदावन योजना लखनऊ की मौत हो गई। साथ रहे पिता वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

डॉक्टर ने प्रभात को मृत घोषित कर दिया। वीरपाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वीरपाल ने बताया कि कानपुर देहात में रहने वाले साले राकेश सिंह के भतीजे की शादी थी। इसी में शामिल होकर लौट रहे थे। प्रभात बाइक चला रहा था। पिता वीरपाल पीछे बैठे थे।


जिला अस्पताल में भर्ती पिता को बेटे की मौत की जानकारी नहीं थी। वह बार-बार बेटे का हालचाल आने-जाने वालों से ले रहे थे। वीरपाल के मुताबिक दो बेटों में प्रभात छोटा था। वह पिता के साथ ही फ्लैट बनवाने वाली एक संस्था में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed