{"_id":"5af1e8b24f1c1b320a8b8dff","slug":"two-arrested-with-eight-bikes-of-theft-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की आठ बाइक के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की आठ बाइक के साथ दो गिरफ्तार
kushinagar
Updated Tue, 08 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
पडरौना। पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक ट्रेनिंग सेंटर के बाहर पकड़े गए इन दोनों व्यक्तियों के कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि ये बाइक चुराने के बाद बिहार और नेपाल में ले जाकर बेचते थे। इनके पास डेढ़ किलोग्राम गांजा भी बरामद हुआ है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
यह जानकारी एसपी अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि सीओ कसया ओमपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। सोमवार को कसया कस्बे के आईकॉन ट्रेनिंग स्कूल के पास इन दो व्यक्तियों की संदेह के आधार पर चेकिंग की गई तो उनके पास डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ में इन दोनों के कब्जे से चोरी की आठ बाइक भी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि ये दोनों बाइक चुराने के बाद नेपाल और बिहार में ले जाकर बेंचते थे। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों में एक का नाम गुड्डू यादव निवासी पिपराझाम छेरियहवा थाना कसया व दूसरे का नाम धनंजय यादव बरवा सेमरा, थाना तरकुलवा जिला देवरिया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई मुकेश कुमार मिश्र, राम सिंह, एचसीपी वेदप्रकाश सिंह, कांस्टेबल मुनिनाथ तिवारी, राजीव कुमार वर्मा आदि शामिल थे।