फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Truck and container collides, truck driver and soldier's death

हाईवे पर ट्रक और कंटेनर भिड़े, ट्रक चालक व खलासी की मौत

Sun, 26 Nov 2017 11:46 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Sun, 26 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Truck and container collides, truck driver and soldier's death
हाईवे में घटना स्थल पर बिखरे पड़े गैस सिलेंडर - फोटो : amar ujala
हाईवे पर चंदौखी मोड के पास तेज रफ्तार ट्रक व सिलेंडर भरे कंटेनर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें घटनास्थल पर ही ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया। ट्रक के खलासी की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं कंटेनर के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल होकर फंस गए। पुलिस ने इनको निकलवाकर एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। इस भीषण दुर्घटना में हाईवे पर दोनों के वाहनों के फं स जाने से आवागमन ठप हो गया। फिलहाल क्रेन मशीन मंगाकर ट्रकों को हटाया गया और लगभग डेढ़ घंटे बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन



कानपुर-सागर हाईवे पर चंदौखी मोड़ पर रविवार दोपहर करीब दो बजे महोबा से कानपुर की ओर जा रहे डस्ट से भरे ट्रक की सिकंदराबाद से हैदराबाद जा रहे खाली सिलेंडरों से भरे कंटेनर से सामने से टक्कर मार हो गई। इसमें दोनों वाहनों के के बिन चकनाचूर हो गए और ट्रक चालक नौबस्ता कानपुर निवासी राजेश (25) पुत्र छोटेलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक के खलासी, जिसका नाम-पता नहीं ज्ञात हो सका, की भी  कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं कंटेनर के चालक जनपद बांदा के ग्राम गोयरा निवासी शमसाद (30) पुत्र शौकत व उसी गांव का खलासी मोहसिन (25) पुत्र कासिम भी गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को मशक्कत से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को गंभीर हालत मतें कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed