फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Three houses stolen, beaten woman over protest

तीन घरों में चोरी, विरोध पर महिला को पीटा

Sun, 15 Apr 2018 11:51 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 15 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three houses stolen, beaten woman over protest
बिखरा सामान दिखाता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस की गश्त सुस्त होते ही चोर और बदमाश सक्रिय हो जाते हैं। शनिवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों का माल समेट ले गए। एक जगह महिला ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की है। पुलिस ने गांव के बाहर खेतों से बक्से बरामद किए हैं।  
विज्ञापन


 ठठिया थानाक्षेत्र के कड़ेरा निवासी राम बालक शुक्ला के घर में पड़ोसी की छत फांदकर चोर घुस आए। जब चोर सामान खंगाल रहे थे, तभी कमरे में खटपट की आवाज सुनकर राम बालक की पत्नी अर्चना जाग गई। इस दौरान चोरों ने उन्हें डंडे से पीट कर घायल कर दिया और करीब डेढ़ लाख के जेवर व 14 सौ रुपये लूट ले गए। इसके पहले चोर गांव के ही राम कुमार के घर में छत के सहारे घुसे। यहां से करीब एक लाख के जेवर और साढ़े 21 हजार रुपये व कपड़े और अन्य सामान से भरे बक्से ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित राम कुमार ने बताया कि 10 जुलाई को उसके बेटे सूरज की शादी थी। दुल्हन के बनवाए गए जेवर भी चोर ले गए। इसी प्रकार गांव के मुकेश दोहरे के घर से चोर एक जोड़ी तोड़िया और सात सौ रुपये ले गए। एक गांव में तीन घरों से चोरी के बाद भी पुलिस के कानों तक जूं नहीं रेंगी। सूचना मिलने के बाद सुबह पहुंची गांव पहुंची ओर खेतों से टूटे पड़े बक्से बरामद किए। वहीं बदमाशों की पिटाई से घायल अर्चना के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना से आसपास के गांवों में भी भय व्याप्त हो है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घरों में चोरी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में घुसे बदमाशों को खदेड़ा
ठठिया। कड़ेरा गांव के तीन घरों में चोरी के बाद बेखौफ बदमाशों ने पड़ोसी गांव हिम्मतपुर में भी धावा बोला। गांव किनारे बसे मूलचंद्र कुशवाहा के घर को निशाना बनाते हुए बदमाश घुस गए। तभी मूलचंद्र कुशवाहा की आंख खुल गई और शोर मचाने लगे। इससे ग्रामीण जाग गए और बदमाशों को लाठी-डंडे लेकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed