{"_id":"57f7ed654f1c1b5e1526fca3","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-outside-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
नगला जगत में विमलेश की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला जगत में एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाई ने उसके ससुरालीजनों ने हत्या कर शव का पेड़ पर लटका दिए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव नगला जगत निवासी विमलेश कुमार उर्फ वीपी यादव पुत्र शंकर लाल की पत्नी रीता की 19 अगस्त को मौत हो गई थी। विमलेश के ससुरालीजन शुक्रवार को उसके घर आए और उसे अपने खेतों पर ले गए। जहां बाद में ंउसका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटका देने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई अवनेश ने आरोप लगाया कि पत्नी की मौत के बाद ससुरालीजन उसके भाई की जमीन हड़पना चाहते है।
विज्ञापन
इस कारण से उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। एसओ चौबिया विनोद यादव ने बताया पोस्ट मार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा । उन्होंने बताया कि यदि परिजन कोई तहरीर देगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।