फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The villagers kept jam

ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 24 Mar 2018 11:09 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Sat, 24 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
The villagers kept jam
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala
थानाक्षेत्र सिसोलर में शुक्रवार की रात एक बेेकाबू ट्रक ने बैलगाड़ी सवार भाइयों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई और एक बैल भी मर गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सिसोलर टोला मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के आश्वासन के बाद एसडीएम ने जाम खुलवाया। वहीं, मृतक के भाई की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



सिसोलर गांव निवासी मूलचंद्र (54) व इंद्रपाल (51) शुक्रवार की देर शाम अपने खेत से बैलगाड़ी से घर लौट रहे थे। सुमेरपुर की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उनकी बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। इस पर दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही एक बैल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाद में गंभीर रूप से घायल इंद्रपाल ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सिसोलर टोला मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


थाना सिसोलर पुलिस के साथ एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी व सीओ की आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम ने पीड़ित के परिवार को हर संभव मदद दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। उधर, घायल मूलचंद्र कानपुर में भर्ती है। पुलिस ने मृतक के भाई जगदीश की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक सात भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed