Hindi News
›
Crime
›
The police said that the money was taken from the youth
{"_id":"5aaff7704f1c1bb8758b6608","slug":"the-police-said-that-the-money-was-taken-from-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बताकर युवक से रुपये छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बताकर युवक से रुपये छीने
Mon, 19 Mar 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
थाने में रुपये छीनने की जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
इटावा। कचहरी में परिचित से मिलने आए युवक को पुलिस कर्मी बताकर एक व्यक्ति ने उसके पास से चार हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद वह भाग गया। पीड़ित शिकायत करने थाने गया तो वहां से भगा दिया गया। सिविल लाइन थाने में दरोगा ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे हड़का दिया। सोमवार को भिंड जिले के होम सिंह का पुरा निवासी कन्हैया लाल अपने साथी के साथ बाइक से इटावा आया था । उसका साथी कचहरी पर परिचित से मिलने के लिए चला गया। वह बाइक लेकर वट वृक्ष के पास खड़ा हो गया। तभी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और अपने को पुलिस कर्मी बताया। उसने कन्हैया को हड़काकर कहा कि यहां क्यों खड़े हो। उस व्यक्ति ने पुलिसिया रौब दिखाकर उसकी जेब में पडे़ चार हजार रुपये व बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद उसने हड़का कर कन्हैया लाल को भगा दिया। उसका साथी आया तो उसने पुलिस कर्मी बने व्यक्ति को तलाश किया। उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में कन्हैया लाल थाने पहुंचा और इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात दरोगा को दी। अपने रुपये छीनने की जानकारी मिलने पर दरोगा ने कोई कार्रवाई करने की बजाय उसे हड़काकर भगा दिया। बाद में वह अपने गांव के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।