फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The cause of the death of a married woman is not known.

विवाहिता की मौत के कारण का पता नहीं चला

Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
The cause of the death of a married woman is not known.
परिजनों से घटना की जानकारी लेते नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख के बरेठी गांव में घटना के दूसरे दिन विवाहिता का अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत के कारणों का पता चलने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता की पहले गला दबाकर हत्या की गई। शव को ठिकाने लगाने के लिए फूंक दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी ससुरालीजनों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार रामकरन वर्मा सोमवार को पुलिस चौकी नादेमऊ पहुंचे, जहां उन्होंने महिला के मायके वालों की मौजूदगी में पंचनामा भरा। इसके बाद विवाहिता के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पुलिस को चिता से अधजली लाश मिली थी, लगभग 80 फीसदी हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलने की संभावना कम हो गई है, इसलिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका की मां कुसमा देवी ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि ग्राम बरेठी में विवाहिता की हत्या कर ससुरालीजनों ने शव को गांव के बाहर फूंक दिया था। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने चिता से अधजली लाश बरामद की थी। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए और बाइक न मिलने का आरोप लगाते हुए मां ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed