फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The body of missing missing man found in well

लापता युवक का शव कुएं में मिला

Wed, 10 Apr 2019 12:14 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 10 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
The body of missing missing man found in well
अवनीश की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के गांव नगला हर राय में मजदूरी पर गेहूं की कटाई करने के लिए आए युवक का शव मंगलवार को कुएं में मिला। युवक पांच अप्रैल को आया था और शाम से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव मेहदिया निवासी अवनीश कुमार (25)पुत्र बाबू राम को क्षेत्र के गांव नगलाहरराय  निवासी बलराम  अपने गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए पांच अप्रैल को लेकर आया था। लेकिन वह उसकी शाम को लापता था। बलराम  के अलावा उसके परिवार के लोगों ने उसकी खोजवीन की लेकिन उसका कोईसुराग नही लग सका। इस सम्बंध में मृतक की पत्नी प्रीति ने थाने में तहरीर दी थी जिसमें बलराम पर उसे जबरन ले जाने  का आरोप लगाया था। मंगलवार को गांव के लोग अपने खेेतों पर गए तो अमृत लाल के खेत पर बने कुएं से लोगों को बदबू महसूूस हुई।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शव पड़ा दिखा पुलिस ने शव को निकलवाया। उसकी पहचान अवनीश के रूप में हुई। पुलिस को पेंट से मोबाइल 27 सौ रुपये व एक शराब का पौव्वा बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक बसरेहर मुकेश चौहान ने बताया कि ऐसा लग रहा कि युवक कहीं शौच आदि के लिए गया और कुएं में गिर गया। कुएं की मुडेर नहीं बनी है। शव को पोस्टमार्टम के लिएभेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत  के कारणों का पता लग सकेगा। वैसे प्रीति की तहरीर पर उसने अपहरण करने के शक में बलराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed