फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Tension in the village, police deployed by Jitendra's murder

जितेंद्र की हत्या से गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Sat, 11 Aug 2018 12:27 AM IST
जितेंद्र की हत्या से गांव में तनाव, पुलिस तैनात
जितेंद्र की हत्या से गांव में तनाव, पुलिस तैनात Updated Sat, 11 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tension in the village, police deployed by Jitendra's murder
मवईया माफी गांव में जांच करने पहुंची सीओ, दुकानें बंद कराते हुए। - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अचलगंज। अचलगंज कस्बा में गुरुवार को घर पत्नी के साथ मिले पत्नी के प्रेमी की हत्या से मृतक के गांव में तनाव है। मृतक और उसकी प्रेमिका (हत्यारोपी की पत्नी) के मकान आमने-सामने हैं। सीओ ने एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी। शुक्रवार को खुद भी गांव पहुंचकर जायजा लिया।

अचलंगज कस्बे में हड़हा मोड़ पर किराए के मकान में रहने वाले बीघापुर के सातन गांव निवासी संजय ने अपने घर में पत्नी पूजा के साथ मवईया माफी गांव निवासी उसके प्रेमी जितेंद्र यादव को देखकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया था। मृतक व प्रेमिका (हत्यारोपी की पत्नी) का मकान मवईया माफी गांव में आमने-सामने होने से बवाल की आशंका में एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने एहतियात के तौर पर दोनों के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचने से पहले सीओ बीघापुर उमेशचंद्र त्यागी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी में मृतक का आंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी की पत्नी ने पूछताछ में कबूल किया है कि शादी से करीब एक साल पहले से उसके और जितेंद्र के बीच नजदीकियां थीं। उसका पति संजय रात में 10- बजे तक घर पहुंचता। लेकिन गुरुवार को जल्द आ जाने से उसने जितेंद्र को घर में देख लिया और आग बबूला होकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed