{"_id":"5a6cc4644f1c1bcb268b6ad4","slug":"tamancha-dikhaakar-bhaee-bahan-se-lootapaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर भाई-बहन से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा दिखाकर भाई-बहन से लूटपाट
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते लूट के शिकार भाई-बहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 27सीएचबीपी 53 थाना परिसर में जख्मी कान दिखाती महिला।
सौरिख। जिले की सीमा पर दौलताबाद चौकी के पास बाइकर्स गिरोह के बदमाशों ने तमंचे के बल पर भाई-बहन से लूटपाट की। पीड़ित रिपोर्ट लिखाने मैनपुरी के किशनी थाने पहुंचे, वहां पुलिस ने मामला सौरिख थाने का बताकर उनको टरका दिया।
थाना क्षेत्र के नगला खेमकरन निवासी सुनील पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी बहन प्रीती वर्मा को उसकी ससुराल बरौली थाना भोगांव, मैनपुरी से लेकर स्कूटी से घर आ रहा था। मैनपुरी सीमा पर जैसे ही वह थाना सौरिख के दौलताबाद पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी काले रंग की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और प्रीती की कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
लुटेरों ने प्रीती का बैग छीन लिया। जिसमें 10 हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड व एटीएम रखे थे। वहीं लुटेरों ने तमंचे के बल पर जंजीर, झुमकी, मंगलसूत्र, 4 अंगूठी भी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भाग निकले। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए सुनील बहन को लेकर किशनी थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामला सौरिख क्षेत्र का बताकर उनको टरका दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित सौरिख थाने पहुंचे और एसओ रामप्रकाश पांडेय को मामले से अवगत कराया। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ का कहना है कि घटना सीमा पर मैनपुरी क्षेत्र की है। फिर भी मामले की छानबीन कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
बदमाशाें ने दिनदहाड़े जेवर लूटे
सौरिख। बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े महिला को पकड़ लिया और उसके जेवर लूट लिए। झुमकी नोंचने पर उसके कान में जख्म हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशाें को दौड़ाया तो लुटेरे फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
अंबेडकरनगर निवासी बीना यादव पत्नी शिवनाम सिंह शनिवार दोपहर 2:45 बजे अपने घर की तरफ जा रही थीं। जैसे ही वह गेस्ट हाउस के पास गली में पहुंची, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और गले में पड़ी तीन तोले की चेन व कानों की झुमकी नोंच ली। जिससे महिला के कान फट गए और गले में भी खरोंचे आई।
महिला के शोर मचाने पर भीड़ पहुंची तो लुटेरे फायरिंग करते हुए भाग निकले। इससे पहले बीना ने भी लुटेरों से मुकाबला करते हुए हाथापाई कर दी थी। सूचना पाकर एसओ रामप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।