{"_id":"5a453b124f1c1b1f168b5bc5","slug":"swat-team-to-open-up-murder-mysteryry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्वाट टीम खोलेगी मर्डर मिस्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब स्वाट टीम खोलेगी मर्डर मिस्ट्री
kannauj
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मृतका के परिजनों से जानकारी करते कोतवाल संतोष कुमार व्यास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ। बीटीसी छात्रा की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की जिम्मेदारी अब स्वाट टीम को सौंपी गई है। टीम ने कसावा चौकी इंचार्ज व मृतका के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, कोतवाली पुलिस ने गांव में परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
ग्राम दलसिंहपुर निवासी बटेश्वरदयाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मधु पुत्री सत्यराम व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी हरीशचंदर ने घटना के खुलासे की जिम्मेदारी सीओ श्रीकांत प्रजापति के अलावा स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं को सौंपी है।
विज्ञापन
गुरुवार को स्वाट टीम ने कसावा चौकी इंचार्ज हरिओम गुप्ता से घटना के बारे में जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि पुलिस को तब जानकारी हुई, जब सौ शैय्या अस्पताल से सूचना कोतवाली भेजी गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने परिजनों सहित कई ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
हालांकि ग्रामीण इस घटना के बारे में खुलकर जानकारी देने से इनकार कर घरहे हैं। ऐसे में मामला उलझता चला जा रहा है। विशेष बात है कि जिन लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगा है, वह भी पुलिस से बचते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मर्डर मिस्ट्री उलझती चली जा रही है। स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं ने बताया कि वह सिरे से घटना की जांच कर रहे हैं। शीघ्र ही असली गुनहगार को सामने लाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
छिबरामऊ। कोतवाली पुलिस मृतका संध्या यादव के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। परिजनों के मुताबिक संध्या का मोबाइल और लेटर खेत में पड़ा मिला था। यह दोनों चीजें अब पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस का मानना है कि यही दोनों रहस्य खोलने का आधार बन सकते हैं। इसके अलावा पुलिस पुरानी रंजिशों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है। संध्या जिस महाविद्यालय से बीटीसी कर रही है, वहां भी पुलिस उसके बारे में जानकारी करने में जुटी है।
री सीओ श्रीकांत प्रजापति के अलावा स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं को सौंपी है। गुरुवार को स्वाट टीम ने कसावा चौकी इंचार्ज हरिओम गुप्ता से घटना के बारे में जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि पुलिस को तब जानकारी हुई, जब सौ शैय्या अस्पताल से सूचना कोतवाली भेजी गई।
वहीं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने परिजनों सहित कई ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। हालांकि ग्रामीण इस घटना के बारे में खुलकर जानकारी देने से इनकार कर घरहे हैं। ऐसे में मामला उलझता चला जा रहा है।
विशेष बात है कि जिन लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगा है, वह भी पुलिस से बचते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मर्डर मिस्ट्री उलझती चली जा रही है। स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं ने बताया कि वह सिरे से घटना की जांच कर रहे हैं। शीघ्र ही असली गुनहगार को सामने लाकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
छिबरामऊ। कोतवाली पुलिस मृतका संध्या यादव के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। परिजनों के मुताबिक संध्या का मोबाइल और लेटर खेत में पड़ा मिला था। यह दोनों चीजें अब पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस का मानना है कि यही दोनों रहस्य खोलने का आधार बन सकते हैं। इसके अलावा पुलिस पुरानी रंजिशों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है। संध्या जिस महाविद्यालय से बीटीसी कर रही है, वहां भी पुलिस उसके बारे में जानकारी करने में जुटी है।