फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   stuntman arrested for stoling luxury car of politian wife in Mumbai

शाहरुख-अक्षय के लिए स्टंट करने वाला निकला चोर, चुराई लग्जरी कार

Thu, 22 Sep 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
stuntman arrested for stoling luxury car of politian wife in Mumbai
शाहरुख खान, अक्षय और बड़े सितारों के लिए कई बार स्टंट कर चुका स्टंटमैन एक चोर निकला है, उसने एक लग्जरी कार को चुराया है। इस स्टंटमैन का नाम शमशेर खान है और वह एक स्टंट शो को भी होस्ट कर चुका है। इतना ही नहीं बॉलीवुड में एक्शन सीन के लिए पहचाने जाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ भी शमशेर ने काम किया है।
विज्ञापन


मिड-डे की खबर के अनुसार शमशेर ने बड़े नेता की पत्नी की लग्जरी ऑडी को चुराया है, जिसकी कीमत करीब 98 लाख रुपये है। लेकिन, कड़ी नाकाबंदी के बीच करीब 4 घंटे बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन

खबरों के अनुसार शमशेर ने चोरी का कदम इसलिए उठाया क्योंकि इसके लिए उसे 2 लाख रुपये की रकम का ऑफर दिया गया था।

प्लान के तहत वीआईपी रेजिडेंशियल से चुराई कार

stuntman arrested for stoling luxury car of politian wife in Mumbai
शमशेर की चोरी में मदद करने वाला कार डीलर अभय पाटिल - फोटो : mid-day

दरअसल, शमशेर ने कार डीलर अभय पाटिल और वीआईपी रेजिडेंशियल बिल्डिंग में काम करने वाले विजय वर्मा के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया था। बताते चलें कि इस वीआईपी जगह में कई नेता और बिजनेसमैन रहते हैं। 
मंगलवार रात आरोपी ने घर से कार को चुराया और वहां से निकल गया। घर से कार चोरी होते ही बिजनेसमैन और नेता की पत्नी आभा बाफना ने पुलिस को खबर दे दी।

चोरी की शिकायत वर्ली थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद हर जगह कड़ी नाकाबंदी कर दी गई। वैस इस समय तक तो सबकुछ शमशेर के प्लान के अनुसार चल रहा था, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया क्योंकि वर्ली पुलिस ने कुर्ला पुलिस को पहले ही खबर दे दी।

बोला पिता की है कार

stuntman arrested for stoling luxury car of politian wife in Mumbai

चोरी के बाद जब शमशेर नाकाबंदी पर पहुंचा तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। शमशेर को गाड़ी से बाहर आने के लिए कहा गया और वह आराम से गाड़ी से उतर गया। पुलिस ने जब पूछा कि यह कार किसकी है तो उसने कहा कि यह उसके पिता की है। 

पुलिस ने झूठ बोलते ही शमशेर को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस मामले में कही कोई बड़ा गिरोह तो शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed