फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Students crushed by truck

ट्रक ने छात्र को कुचला

Wed, 22 Feb 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 22 Feb 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत । बड़ौत-बिनौली मार्ग पर मंगलवार की देर रात गन्ने के ट्रक ने छात्र को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बड़ौत-मेरठ मार्ग अवरुद्ध कर दिया। देर रात हंगामे की स्थिति बनी रही। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस से लोगों की नोकझोंक हुई। आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया और पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन


मृतक शाहरुख (17) पुत्र इलियास वाजिदपुर गांव का रहने वाला था। वह बीए का छात्र है। उसका पिता इलियास दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। रोजाना वह ट्रेन से आना-जाना करता है। मंगलवार की रात में इलियास दिल्ली से ट्रेन द्वारा बड़ौत आ रहा था। उसका बेटा शाहरुख बाइक पर अपने पिता को लेने के लिए बड़ौत रेलवे स्टेशन आ रहा था। जब वे बिनौली रोड पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो बड़ौत की ओर से तीव्र गति से जा रहे गन्ने के ट्रक ले उसे कुचल दिया। इसमें छात्र शाहरुख की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने बड़ौत-मेरठ मार्ग अवरुद्ध कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान  दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर बाद पुलिस के अफसरों ने आश्वासन दिया आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी, इसके  बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।   देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। देर रात           सीओ कर्मवीर सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों को पुलिस को शव सौंपा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed