फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sonipat, road accident, 1 dead, harayana

पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत

Wed, 11 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना। Updated Wed, 11 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
sonipat, road accident, 1 dead, harayana
सामान्य अस्पताल में मामले की कारवाई करते हुए पुलिस कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
गोहाना-पानीपत नेशनल हाईवे पर एक ढाबे के सामने पिकअप गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कैलाना खास का रहने वाला 45 वर्षीय रसीद पुत्र मुशीराम दिहाड़ी मजदूरी करता था। बुधवार को वह अपने चाचा अजमेर के साथ बाइक पर सवार होकर गोहाना में किसी काम के लिए आ रहा था। अजमेर बाइक चला रहा था, जबकि रसीद पीछे बैठा हुआ था। एक ढाबे के पास पहुंचकर अजमेर ने बाइक रोक दी और वह फोन सुनने लगा। इसी दौरान पानीपत की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे रसीद की मौके पर ही मौत हो गई। फोटो 30-सामान्य अस्पताल में मामले की कारवाई करते हुए पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed