फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Son of the kidnapped businessman from Lucknow, recovered from former minister's farm house

पूर्व मंत्री के फार्म हाउस से बरामद लखनऊ से अपहृत व्यापारी का बेटा

Sun, 24 Dec 2017 11:43 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 24 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

 लखनऊ के चिनहट से अपहृत व्यापारी के पुत्र को लखनऊ एसओजी पुलिस और सर्विलांस की टीम ने महोबा पुलिस की मदद से पूर्व श्रम मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के खरेला स्थित कृषि फार्म हाउस से अपहरणकर्ताओं समेत बरामद कर लिया।
एसओजी पूर्व मंत्री के पुत्र समेत तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई है।
जिले के कस्बा खरेला निवासी कुंवर बादशाह सिंह बसपा शासन में श्रम मंत्री रहे। पूर्व मंत्री ने लखनऊ में आवास भी बना लिया है। जहां उनका बेटा शिवा सिंह रहता है। शनिवार को लखनऊ के व्यापारी अमित जायसवाल का पुत्र शिवम (17) कोचिंग पढ़ने जा रहा था तभी रास्ते में पूर्व श्रम मंत्री के बेटे शिवा सिंह, प्रबल और राजेश नाई समेत तीन लोगों ने उसका अपहरण कर चार पहिया वाहन में डाल लिया और शिवा सिंह शिवम को महोबा के गृह नगर खरेला में बने कृषि फार्म हाउस में ले आया।
विज्ञापन

शाम तक बेटे के घर न पहुंचने पर अपहृत किशोर के पिता ने थाना चिनहट में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुुकदमा दर्ज करा दिया। दिन दहाड़े लखनऊ में अपहरण होने की सूचना से खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ पुलिस व एसओजी टीम के अलावा सर्विलांस टीम ने शनिवार को अपहृत शिवम जायसवाल के मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर लोकेशन ली। शनिवार रात 11 बजे जिले की पुलिस और सीओ चरखारी वीपी सोलंकी का सहयोग लेकर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के कृषि फार्म हाउस से अपहृत किशोर को बरामद किया। उसके साथ लेते पूर्व मंत्री के बेटे शिवा सिंह, राजेश नाई और प्रबल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ चरखारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन्होंने लखनऊ की टीम के साथ  पहले बादशाह सिंह के आवास में तलाशी ली इसके बाद दूसरे मकान की तलाशी ली। खेत में बने कृषि फार्म हाउस की भी तलाशी ली अंत में बादशाह सिंह के आवास के पास थोड़े दूर बने अन्य फार्म हाउस में पुलिस ने अपहृत किशोर के साथ अन्य तीन लोगों को दबोच लिया। जिन्हें लखनऊ पुलिस अपने साथ ले गई है।


इनसेट
अपहरण नहीं किया बेटे का मित्र है शिवम- पूर्व मंत्रीे
पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह का कहना है कि शिवम जायसवाल मेरे पुत्र का मित्र है। शिवम जायसवाल मित्रता के कारण मेरे बेटे के साथ उसके घर आया था। जिसे मेरे बेटे ने खाना भी खिलाया और दोनाें साथ में लेटे थे। यदि अपहरण करने की नीयत होती तो मारते पीटते, मोबाइल छीनकर अलग कमरे में बांध कर डाल देते। किसी साजिश के तहत यह मुुकदमा लिखाया गया है। प्रबल प्रताप सिंह और राजेश नाई खरेला के ही उसके मित्र है जो शिवम के साथ हमेशा रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed