{"_id":"596f4f964f1c1bb61b8b4703","slug":"six-nris-harassing-woman-over-dowry-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न मामले में छह एनआरआई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न मामले में छह एनआरआई गिरफ्तार
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 19 Jul 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए कथित तौर पर एक महिला को परेशान करने के मामले में पुलिस ने एनआरआई परिवार के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। मनबीर कौर नाम की महिला ने पुलिस से शिकायत की कि उनके पति हरसिमरन सिंह और उनके ससुराल वालों ने 2008 में शादी के बाद दहेज के लिए उन्हें परेशान कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कौर ने अपने पति और परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद मेरे परिवार ने दहेज दिया था और ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए भी ससुराल वालों को टिकट के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। कौर ने कहा कि शादी के तीन महीनों के बाद हमने भी देश छोड़ दी। क्योंकि मुझे वहां दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर दहेज विरोधी एक्ट और आपराधिक उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में रह रहे हैं और पंजाब के गुरू नानक नगर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन