{"_id":"5a54fdc44f1c1b35338b76fa","slug":"six-houses-and-a-shop-lock-and-steal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मकान व एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह मकान व एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रात में चोरों ने सात मकानों के ताले तोड़ कर एक लाख के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। तीन मकान मालिक बाहर नौकरी करते है। उनको सूचना दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
थाना क्षेत्र के धमधमा निवासी कन्हैयालाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। घर पर उनकी पत्नी उर्मिला देवी है। सोमवार को वह अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। मकान में ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने सोने चांदी के जेवर और नगदी चुरा ली। सुबह जानकारी होने पर उर्मिला देवी घर पहुंची तब उनको चोरी की जानकारी हुई।
महिला ने बताया कि उसके यहां से चोर 10 हजार रुपये और करीब 40 हजार के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। गांव के ही गौरव सिंह और उसके भाई सौरभ सिंह पंजाब प्रांत के जिला भटिंडा में नौकरी करते है। दोनों भाई परिवार के साथ वहां पर रहते है। चोरों ने दोनों मकानों के तालों को तोड़ कर वहां से रुपये और अन्य सामान चोरी कर गए। पड़ोसी अवधेश ने इसकी जानकारी दोनों भाइयों को मोबाइल पर दी। कितने की चोरी हुई इसका पता परिवार के लोगों के आने के बाद ही लगेगा। गांव के ही राजेंद्र सिंह भी परिवार के साथ दिल्ली में रहते है। मकान में ताला पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
चोरों ने ताला तोड़ कर कमरों से हजारों का माल चुरा लिया। राजेंद्र सिंह के आने के बाद ही कितने की चोरी हुई। इसकी जानकारी मिल पाएगी। गांव के ही रियाजुद्दीन, सुरेश सिंह के भी मकानों का ताला तोड़ कर चोर हजारों का माल ले गए। यह लोग भी बाहर नौकरी करते है। वहीं नवाबशेर की परचून दुकान का ताला तोड़ कर चोर यहां से 3 हजार रुपये और 7 हजार का माल चोरी कर ले गए। एक ही रात में एक दुकान और छह मकानाें से हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना मिलने पर प्रभारी एसओ रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
कोहरे में निकल रही चोरों की बारात
फर्रुखाबाद। लगातार कोहरा होने से रात में चोरों की बारात निकलनी शुरू हो गई है। जिस कारण नौ दिन में जिले में चोरों ने 36 स्थानों पर चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया। इन पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है।
31 दिसंबर को चोरों ने कायमगंज के गांव सथरा निवासी विवेक गंगवार, आलोक गंगवार, इकरामुद्दीन, जमालुद्दीन, गांव लालकुंआ निवासी चंद्रकली के घरों से चोरों ने नगदी, जेवर और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। 1 जनवरी को शमसाबाद के गांव बेला सरायगजा निवासी दुकानदार जनवेजय की दुकान, गांव के ही अमर सिंह, शिवशंकर के घरों से चोरों ने हजारों का माल उड़ा लिया। 2 जनवरी को फतेहगढ़ के गांव महरुपुर सहजू निवासी फालोवर के बेटे उमेश के घर और सुनील के दो खोखो और पुजारी के एक खोखा, गुड्डन के खोखे से चोर माल ले गए।
इसी दिन शहर कोतवाली के महावीरगंज द्वितीय निवासी कौशल दीक्षित के ठंडी सड़क देवरामपुर क्रासिंग के निकट पार्ट्स की दुकान से लाखों का माल और नगदी चोरी कर ले गए। 3 जनवरी को कायमगंज के बरझाला निवासी इशाद खां के घर से चोरों ने नगदी जेवर ले गए। इसी दिन शमसाबाद के अलियापुर निवासी राजेंद्र के मकान से चोरी हुई। इसी दिन नवाबगंज के गांव बीसलपुर बांगर के रामप्रकाश कठेरिया के घर से चोरी हुई। इसी तरह मोहम्मदाबाद के शिवाजीनगर निवासी दुकानदार विपिन गुप्ता के यहां चोरी हुई। इसी दुकान पर फुटपाथ दुकानदार उमर, जहीर, अजीज के कपड़ों भरे बैग चोरी कर ले गए।
4 जनवरी को नवाबगंज के गांव कनासी निवासी रिटायर्ड रेल कर्मी के घर से चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। कसबा जहानगंज में हंसराम की इलेक्ट्रानिक दुकान से चोरों ने हजारों का माल ले गए। 5 जनवरी को मोहम्मदाबाद के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामवरन के घर से लाखों की नगदी और जेवर चोरी हो गए। 7 जनवरी को मोहम्मदाबाद के संकिसा रोड पर यूनिस, नियाज मोहम्मद, सौरभ सक्सेना के खोखों का ताला तोड़ कर लाखों का माल ले गए। 8 जनवरी को शमसाबाद के गांव कलुआपुर सानी निवासी शिक्षक कौशल गंगवार और सिपाही की विधवा शांतिदेवी के घर से चोरों ने हजारों के जेवर और नगदी चोरी ले गए।
सोलर लाइट की बैटरी चोरी, चौराहे पर अंधेरा
कमालगंज। सिंघीरामपुर चौराहे पर प्रकाश व्यवस्था को लगी सोलर लाइट की तीन बैटरी दो दिन में चोरी हो गई। इससे चौराहे पर अंधेरा छाया हुआ है। नगर पंचायत की ओर से सिंघीरामपुर चौराहे पर सोलर लाइट लगाई गई थी। इसमें चार बैटरी की जगह तीन बैटरी लगी थी। रविवार की रात एक बैटरी चोरी हो गई। सोमवार को बकाया दो बैटरी भी चोरी हो गई। इससे सोलर लाइट जलनी बंद हो गई और चौराहे पर अंधेरा हो गया। ईओ ने बताया कि चोरी की एफआईआर करा, नई बैटरी लगवाई जायेंगी। ब्यूरो